MP में इस बार होश उड़ाएगी गर्मी, इंदौर में पिघला रनवे, भोपाल डायवर्ट की गईं फ्लाइट्स

मध्य प्रदेश में साल 2026 की गर्मी लोगों को खूब सताने वाली है और इसके रूझान भी आने शुरू हो गए हैं. मार्च का महीना गुलाबी ठंडी के मशहूर है, लेकिन सोमवार को इंदौर में गजब की गर्मी देखी गई. देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर मरम्मत कार्य के दौरान गर्मी बढ़ने के कारण रनवे के एक हिस्से पर कोलतार (बिटुमेन) की परत पिघलकर इतनी ढीली पड़ गई कि दो यात्री उड़ानों को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा. इंदौर हवाई अड्डे के पीआरओ ने बताया कि इंदौर शहर में अचानक बढ़े तापमान से रनवे के एक हिस्से पर कोलतार की परत पिघल गई, जिसके चलते दो कॉमर्शियल फ्लाइट्स को भोपाल डायवर्ट करना पड़ गया. हालांकि अब रनवे मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और इंदौर के हवाई अड्डे पर नियमित उड़ानों की आवाजाही बहाल कर कर दी गई है.

इंदौर हवाई अड्डे के जनसंपर्क अधिकारी रामस्वरूप यादव ने बताया कि रनवे की री-कार्पेटिंग (मरम्मत) का काम हर रोज रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच किया जा रहा है, लेकिन शहर में अचानक बढ़े तापमान के कारण रनवे के एक हिस्से पर बिछाए गए बिटुमेन की परते पिघल गई है. उन्होंने बताया कि रनवे तय मानकों के मुकाबले ढीली है, लेकिन सिविल इंजीनियरों के दल ने 20 मिनट के भीतर मरम्मत का काम पूरा कर लिया है.

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रनवे की मरम्मत के दौरान इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों-दिल्ली-इंदौर और रायपुर-इंदौर को भोपाल भेजा गया और उन्हें सूबे की राजधानी के हवाई अड्डे पर उतारा गया. उन्होंने बताया कि निजी विमानन कंपनी दोनों उड़ानों में सवार यात्रियों को भोपाल से उनके मूल गंतव्य इंदौर लाए जाने की व्यवस्था कर रही है.

साल 2026 में मार्च की शुरुआत से ही मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गई है. एमपी के कई शहरों में दिन का तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. इनमें रतलाम, मालवा-निमाड़ और नर्मदापुरम में गर्मी सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है. माना जा रहा है कि आगामी दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सिय तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों कोदोपहर में धूप से बचने की सलाह दी है