राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- PM कॉम्प्रोमाइज्ड, रविशंकर प्रसाद तपाक से बोले- नेवर..नेवर…नेवर
राहुल गांधी ने कहा कि यह चर्चा लोकतंत्र और स्पीकर की भूमिका पर है. कई मौकों पर मेरा नाम लिया गया. हर समय हमें बोलने से रोका गया. आखिरी बार बोलते हुए मैंने प्रधानमंत्री की ओर से कॉम्प्रोमाइज का मुद्दा उठाया. सदन देश का प्रतिनिधित्व करता है. पहली बार विपक्ष के नेता को नहीं बोलने दिया गया.पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड. इस पर रविशंकर प्रसाद ने तपाक से कहा- नेवर… नेवर… नेवर. पीएम मोदी का भारत कभी कॉम्प्रोमाइज्ड नहीं होगा. उन्होंने कहा कि इनको बेसिक समझदारी भी नहीं है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि स्पीकर ने कई बार चेयर घेरी गई, कागज फेंके गए… लेकिन वह मुस्कराते रहे.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बार-बार ये बात कही गई कि आपको किसने चुना है. संविधान ने आर्टिकल 93, 94, 95, 96 स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के बारे में है. स्पीकर-डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति होती है. वह इस्तीफा भी दे सकता है और उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी आ सकता है. संविधान सभा में बहस हुई और कहा गया कि उसे हटाने के लिए प्रक्रिया होनी चाहिए. संविधान की धारा 96 में कहा गया है कि स्पीकर के खिलाफ अगर अविश्वास प्रस्ताव है, तो वह प्रिजाइड नहीं करेंगे. संविधान की धारा 95 में ये प्रस्ताव है कि प्रॉसीजर के अनुसार जिनको प्रिजाइड करने के लिए चुना गया है, वो करेंगे. वो भी नहीं हैं, तब हाउस तय करेगा.
