LIVE : ‘स्पीकर को नियमों के उल्लंघन पर रोकने-टोकने और निकाल बाहर करने का अधिकार’, लोकसभा में बोले अमित शाह
स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर अब गृह मंत्री अमित शाह बोल रहे हैं. अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है., स्पीकर की निष्ठा पर विपक्ष ने सवाल उठाए. पाताल से गहरी पहुंची लोकतंत्र की साख पर विपक्ष ने सवालिया निशान लगाए हैं. हमारी जो स्पिरिट है, जो सदन का इतिहास है, वह आपसी विश्वास से चलता है. स्पीकर कस्टोडियन होता है. लोकसभा कैसे चलानी है, उसे लेकर इसी लोकसभा ने नियम बनाए हैं. हम अपने अधिकार के लिए बात कर सकते हैं, लेकिन नियमों के विपरीत बोलने का किसी को अधिकार नहीं है. लोकसभा के नियमों को नजरअंदाज करोगे, तब स्पीकर का पवित्र दायित्व है कि रोके, टोके और निकाल बाहर करे. ये नियम हमने नहीं बनाए. स्पीकर की निष्ठा पर जिस तरह से सवाल किए गए, वह निंदनीय है. हमारे लोकतंत्र में अनेक बार परिवर्तन आए हैं. हम ज्यादातर विपक्ष में ही बैठे हैं, लेकिन कभी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाए. हमने स्पीकर से कानूनी अधिकारों के संरक्षण की मांग भी की है. अब तक तीन प्रस्ताव आए. 1954 में मावलंकर के खिलाफ सोशलिस्ट पार्टी, दूसरा प्रस्ताव समाजवादी पार्टी और तीसरा प्रस्ताव कांग्रेस लेकर आई थी. आज कांग्रेस लेकर आई है, सबने समर्थन किया है. मेरी पार्टी की मान्यता है कि स्पीकर की निष्ठा पर कभी भी शंका नहीं करनी चाहिए.
सदन में लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं गृह मंत्री @AmitShah #BudgetSession2026 #LokSabhaSpeaker @mpa_india@LokSabhaSectt @loksabhaspeaker @ombirlakota
Watch Live : https://t.co/IVCqwzCSSz pic.twitter.com/Cdjdsvy1T0
— SansadTV (@sansad_tv) March 11, 2026
