रियलिटी शो ‘द 50’ से बाहर हुईं दिव्या अग्रवाल, बोलीं- गेम समझ से बाहर था

रियलिटी शो ‘द 50’ से हाल ही में बाहर हुईं एक्ट्रेस और रियलिटी स्टार दिव्या अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। शो के दौरान उनके गेम, रिश्तों और कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ हुई तकरार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। खासकर कंटेस्टेंट भव्या सिंह के साथ उनकी बहस और भव्या द्वारा उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहे जाने को लेकर भी मामला सुर्खियों में रहा। शो से बाहर आने के बाद दिव्या ने अपने अनुभव, कंटेस्टेंट्स की रणनीति और आगे के करियर प्लान पर खुलकर बात की। दिव्या अग्रवाल ने भव्या के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी और अपने तलाक को लेकर चल रही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। अफसोस जैसा कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हर चीज का एक्सपीरियंस जरूरी होता है। फ्रेंडशिप, स्ट्रेटेजी और इस सोशल मीडिया की पावरफुल दुनिया में रहकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। लेकिन सच कहूं तो इस फॉर्मेट में मुझे उतना मजा नहीं आ रहा था। मेरा मन नहीं लग रहा था। हम न खुलकर झगड़ पा रहे थे, न खुलकर बातें कर पा रहे थे। शो में एक तरह का ‘परिवार वाला’ माहौल चल रहा था और शायद मैं उस स्पेस में फिट नहीं हो पा रही थी। सच कहूं तो मैंने इस शो में उतनी मेहनत ही नहीं की। जब आपका दिल ही नहीं लग रहा होता तो आप ट्रॉफी के हकदार भी नहीं होते। मैंने अपनी जिंदगी में जितनी भी ट्रॉफियां जीती हैं, वो दिल से और बहुत नैचुरली जीती हैं। यहां वो फीलिंग ही नहीं आ रही थी, इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुझे इसकी जरूरत थी।

अब तो इतना ज्यादा अलायंस बन चुका है कि शायद पूरा अलायंस ही एक फैनडम की तरह काम करेगा। इसलिए किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल है। इस शो में कभी भी कुछ भी हो सकता है। कोई भी जीत सकता है, कोई भी आगे जा सकता है और कोई भी अचानक बाहर हो सकता है।

मेरे से पहले भी बहुत अच्छे खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, इसलिए यह गेम काफी अनप्रेडिक्टेबल है।