चीन में तेल मिल रहा है? पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों ने खोल दी ड्रैगन की पोल
ईरान में जारी अमेरिकी और इजरायली हमलों ने पूरे विश्व में एनर्जी की किल्लत पैदा कर दी है। दर्जनों देशों को एलपीजी गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल की कमी झेलनी पड़ी रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है, जिसकी वजह से देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर लोगों को समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। शहरों और कस्बों में लोग लाइनों में लगे हुए सिलेंडर लेने की अपनी बारी की इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर खबरें आनी शुरू हो गईं कि पड़ोसी देश चीन में किसी भी प्रकार के पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। लाइनें तो सिर्फ भारत में ही लग रही हैं, लेकिन इस बीच इसकी सच्चाई खुलकर सामने आई है। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चीन के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लल हो गई है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चीन के एक शहर में सड़क पर कार में पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई हैं।
🇨🇳 Following announcements that fuel prices would be raised in China, many drivers headed to gas stations. In particular, images taken in the city of Nanjing showed vehicles forming long queues in front of the stations. pic.twitter.com/xIGEeD43Wg
— 🇧🇷🇮🇹 Gabriel Ferrigno | Geopolitics (@bielferrigno) March 13, 2026
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है वह नानजिंग शहर की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंपों के सामने गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। दरअसल, ईरान युद्ध की वजह से पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस बीच चीन की शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट सरकार ने रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट पर कंट्रोल कड़ा कर दिया है। बीजिंग ने अपनी घरेलू अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया है।
