Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, जाने ताजा भाव

सोने की कीमतों में सोमवार, 16 मार्च को शुरुआती कारोबार में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से जल्द ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों में कमी है। इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता युद्ध और इससे पैदा होने वाला महंगाई का खतरा निवेशकों को सताता दिख रहा है, जिससे आर्थिक विकास धीमा होने की आशंका बढ़ गई है।

एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के वायदा 1,800 रुपये (1.14%) गिरकर 1,56,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। वहीं, मई डिलीवरी वाली चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई, यह 4,300 रुपये (1.7%) गिरकर 2,55,101 रुपये प्रति किलो हो गई।