बंगाल में CM ममता की सीट से चुनाव लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी, BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की अपनी ​पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है, जहां से ममता बनर्जी चुनाव लड़ती हैं और वर्तमान में यहां से विधायक भी हैं.