RCB की जीत के बाद रायपुर की सड़कों पर जश्न..Video, देर-रात जयस्तंभ चौक पर उमड़ी भीड़,आतिशबाजी हुई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला खिताब जीता। टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। RCB की इस जीत के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला। इस जीत का जश्न देशभर के साथ ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी देखने को मिला। देर रात जैसी ही मुकाबला आरसीबी ने जीता, टीम और कोहली के समर्थकों की भीड़ ने जयस्तंभ चौक में जमकर जश्न मनाया। आतिशबाजी की गई और मिठाइयां भी बांटी गई। इस जीत की ख़ुशी में देर रात तक फैंस झूमते हुए नजर आये। इसके अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी आरसीसबी की जीत पर जश्न देखने को मिला।

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद में खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी ने इतिहास रचते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आरसीबी ने 9 विकेट पर 190 रन बनाए। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 184 रन ही बना सकी और 6 रनों से मैच गंवा बैठी। पंजाब किंग्स के सात विकेट गिर गए थे।