विधानसभा चुनाव: TMC ने बंगाल की सभी सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, भवानीपुर से लड़ेंगी ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषित कर दी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राज्य की बची तीन सीटों पर उनकी सहयोगी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा चुनावी लड़ेगी. साथ ही सीएम ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला.
कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,मैं बीजेपी से पूछना चाहती हूं कि आप इतने डरे हुए क्यों हैं? आप लोग बिना किसी एजेंसी का इस्तेमाल किए और लाखों बाहरी लोगों को यहां लाकर हमसे लड़ रहे हैं. मैं भाजपा से अपील करती हूं कि वह चुनावी लड़ाई को राजनीतिक रूप से लड़े.
ममता ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी आयोग को मेरा संदेश है कि आप बीजेपी के इशारे पर अच्छा खेल-खेल रहे हैं, लेकिन ये खेल छिपकर क्यों खेला जा रहा है? आप भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए सामने क्यों नहीं आते?.
ममता ने चुनाव आयोग से सवाल करते हुए कहा, ‘अधिसूचना से पहले ही डीजीपी, एसपी और उच्च पदों समेत सभी आयोगों में फेरबदल किया जा रहा है. लेकिन चाहे जो भी करो, सभी अधिकारी हमारे ही हैं और इस बार बीजेपी के पास कोई मौका नहीं है.’
