BIG NEWS : नेपाल के खोटांग जिले में लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश

नेपाल के खोटांग जिले में केपिलासगढ़ी ग्रामीण नगर पालिका-2, बालाबेसी में लैंडिंग के दौरान एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर (9N-AFQ) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। काठमांडू से शव लेकर आ रहा यह हेलीकॉप्टर खेत के किनारे लैंडिंग के समय नियंत्रण खो बैठा, जिससे कॉकपिट जमीन में धंस गया। हादसे में पायलट सुरक्षित हैं।