धुरंधर की धुंआधार कमाई, 1 घंटे में बिके 1 लाख ट‍िकट, बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

धुरंधर 2 के ट्रेलर ने लोगों की एक्सपेक्टेशन को हाई कर दिया था. जैसा कि मेकर्स ने वादा किया था इस बार डबल एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा, ठीक वैसा ही हुआ. धुरंधर का रिव्यू सामने आ गया है. फिल्म में जबरदस्त हिंसा और थ्रिल देखने को मिला है. लोगों को फिल्म के गाने और रणवीर सिंह की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है. पूरे सोशल मीडिया पर इस वक्त धुरंधर 2 की ही बात हो रही है. थियेटर्स हाउसफुल हैं. खास बात है कि बुक माय शो पर हर घंटे 70 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो रहे हैं. फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है ये मूवी सभी पुराने रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली है. एडवांस बुकिंग के आकंड़ों की मानें तो मूवी पहले दिन 200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने के लिए तैयार है. सेलेब्स और पब्लिक दोनों ने फिल्म की तारीफ की है.

दिसंबर 2025 में आई ‘धुरंधर’ को हिट बनाने के पीछे अक्षय खन्ना का बहुत बड़ा हाथ था. रहमान डकैत बनकर जो ‘ऑरा फार्मिंग’ उनके किरदार ने की, वो काफी कम देखा जाता है. विलेन होने के बावजूद, वो फिल्म में किसी हीरो की तरह चमके. धुंरधर में उनकी मौत का सीन भी काफी खौफनाक था. अब ‘धुरंधर 2’ में रहमान डकैत की मौत का शोक मनाया गया, जिसके लिए एक्टर्स ने खुद को एक खास तरीके से तैयार किया.

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआ उड़ा दिया है. लोग रणवीर सिंह की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने भी रणवीर की एक्टिंग की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि रणवीर की तारीफ में शब्द में कम पढ़ रहे हैं. उन्होंने सिर्फ एक्ट नहीं किया है, बल्कि वो कैरेक्टर बनकर ऊभरे हैं. इतनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए वो नेशनल अवॉर्ड के हकदार हैं.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस तूफान शुरू हो गया है. पॉजिटिव रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ का ऐसा तगड़ा असर हुआ है कि ‘धुरंधर 2’ के लिए एक घंटे में एक लाख टिकट बुक होने लगे हैं. इस समय बुक माय शो का ट्रेंडिंग टिकर बता रहा है कि पिछले एक घंटे में फ़िल्म के लिए एक लाख से ज्यादा टिकट बुक हुए हैं. इस स्पीड के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाएगी बस इमेजिन ही किया जा सकता है!