बिल्ली के मां बनने पर घरवालों ने मनाया जश्न, पूरे खानदान को दी बिरयानी पार्टी

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। रील के लिए लोग अजीबोगरीब हरकतें भी कर रहे हैं। इंटरनेट पर कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो बेहद हैरान करने वाले होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा खानदान समेत बिरयानी पार्टी कर रहा है। लेकिन इस पीछे की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें परिवार खुशियां मना रहा है और दावत करता हुआ दिख रहा है। इसके पीछे की वजह घर में पाली गई बिल्ली है। परिवार ने पालतू बिल्ली के मां बनने पर घर को इतना अच्छे सजाया, जैसे किसी की शादी हो। हर तरफ मेहमान दिख रहे हैं, तो वहीं बिल्ली को नई ड्रेस पहना गया है और उसके सिर पर क्राउन पहनाया है। सबसे खास बात यह है कि घर आने वाले मेहमान बिल्ली के बच्चों को पैसे भी दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली मेहमानों से घिरी है और उसके सामने केक रखा है। इसके बाद बिल्ली को केक के सामने लाकर उससे केक कटवाते हैं और सभी घर वाले तालियां बजाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरे परिवार के लिए बिरयानी रखा हुआ है। लोग एक साथ बैठकर बिरयानी खा भी रहे हैं। यह सभी इंतजाम बिल्ली के मां बनने पर किया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।