महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर में पेट्रोल नहीं मिलने की अफवाह के चलते कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़

महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर में पेट्रोल नहीं मिलने की अफवाह के चलते लगातार दूसरे दिन भी कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। सुबह से ही नागरिक पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर उमड़ पड़े, जिससे कई स्थानों पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।