नई अफ़वाह ! पाकिस्तान में होगी US- ईरान के साथ सीजफायर पर बातचीत…व्हाइट हाउस ने कहा- अफवाहों पर भरोसा ना करें
ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है। इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों देशों के प्रतिनिधि इस्लामाबाद में मिल सकते हैं। जंग सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में मीटिंग हो सकती है, लेकिन व्हाइट हाउस ने इन खबरों का खंडन किया है। ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि ऐसी सेंसिटिव और डिप्लोमैटिक बातचीत की पुष्टि ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले नहीं की जा सकती। अमेरिकी वेबसाइट एक्सिओस (Axios) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो सकती है। इस बातचीत में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के शामिल होने का दावा किया गया। वहीं ईरान की ओर से संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर कालीबाफ की अगुवाई वाले डेलिगेशन के बातचीत में शामिल होने की बात कही गई।
हालांकि ये सभी दावे सूत्रों और अननोन ऑफिशियल्स के हवाले से किए गए थे। इसके बाद से चर्चा शुरू हो गई अमेरिका और ईरान की बातचीत पाकिस्तान में होगी। इस रिपोर्ट के बाद रॉयटर्स (Reuter) समेत कुछ और इंटरनेशनल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी यह खबर चलाई।
व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने इन रिपोर्ट्स पर कहा- अमेरिका प्रेस के जरिए बातचीत नहीं करता। उन्होंने कहा कि यह बेहद सेंसिटिव डिप्लोमैटिक प्रोसेस है। जब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं होती, तब तक ऐसी खबरों को फाइनल नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा स्थिति लगातार बदल रही है, इसलिए किसी भी तरह की अटकलों से बचना जरूरी है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान ने खुद को मीडिएटर के तौर पर पेश करने की कोशिश। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत की और क्षेत्र में शांति बहाल करने में मदद की पेशकश की। इसके साथ ही पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के ट्रम्प से बातचीत करने की बात सामने आई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुनीर ने ट्रम्प से कहा कि ईरान और अमेरिका की बातचीत इस्लामाबाद में की जा सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को दावा किया कि ईरान नेगोशिएशन के लिए तैयार हो गया। इसके साथ ही उन्होंने पांच दिन के लिए जंग रोकने का ऐलान भी किया। ट्रम्प ने कहा कि मैंने ईरान से बातचीत की पहल नहीं की। ईरान की ओर से ही मुझे फोन आया और बातचीत आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट की गई। ट्रम्प ने कहा दो दिन से कि ईरान के साथ हमारी अच्छी बातचीत हुई। इस समय डील होने की चांस सबसे ज्यादा है।
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के मिलिट्री एडवाइजर मोहसिन रेजाई ने कहा- जब तक हमारे नुकसान की भरपाई नहीं हो जाती, ईरान से सभी इकोनॉमिक सैंक्शन नहीं हटाए जाते और आगे से US हमारे अंदरूनी मामलों में दखल नहीं देगा, ऐसी इंटरनेशनल गारंटीज नहीं मिल जाती। तब तक ये जंग जारी रहेगी।
