Gold-Silver Price Today : चांदी की कीमतों में करीब 12000 रुपये का उछाल, सोना ₹1.44 लाख पर पहुंचा, जानें ताजा भाव
सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने फिर से बुलियन में खरीदारी बढ़ाई। चांदी की कीमत 12010 रुपये बढ़कर 2.36 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 5510 रुपये बढ़कर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि कई दिनों की गिरावट के बाद यह उछाल देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को तेज उछाल दर्ज किया गया। पिछले कुछ सत्रों की गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं ने मजबूती दिखाई, जिसका मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक समाधान की खबरें हैं।
