‘तमिलनाडु सरकार महिला विरोधी’, लोकसभा में बोलीं वित्त मंत्री, जोरदार हंगामा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में फाइनेंस बिल पर हुई चर्चा का जवाब दे रही हैं. वित्त मंत्री ने फाइनेंस बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हमने जो कलेक्शन किया, उसका 105 परसेंट खर्च किया. राज्यों को सौ फीसदी पैसा भेजा गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फाइनेंस बिल पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए लोकसभा में तमिलनाडु सरकार और सत्ताधारी डीएमके को महिला विरोधी बताया. उन्होंने तमिलनाडु के सीएम के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि वह कहते हैं कि हम इसका विरोध करेंगे. इंडी अलायंस महिला विरोधी है. इस पर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया.
