एमपी से आप विधायक हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप केस में छह महीने से चल रहे थे फरार
शिवपुरी: ग्वालियर बायपास से पंजाब की पटियाला पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत पठानमाजरा को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आप पार्टी के विधायक रेप केस के एक मामले में पिछले कई दिनों से फरार थे। पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से विधायक को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पंजाब के लिए लेकर निकल गई है। गिरफ्तारी के बाद पंजाब ले गई पुलिससूत्रों ने बताया है कि आप पार्टी के विधायक दो साल पुराने रेप केस में 6 महीने से फरार चल रहे थे। वे पंजाब की सनौर सीट से पहली बार विधायक बने थे। आरोप है कि भगोड़ा घोषित होने के बाद विधायक ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए पांच दिन पहले ही विधायक इंडिया लौटे थे। इसके बाद से लगातार पुलिस की टीम तलाश कर रही थी। इस कार्रवाई के दौरान उनके 3 साथियों को भी हिरासत में लिया गया है और पटियाला पुलिस की टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सभी को अपने साथ पंजाब ले गई है।
लुक आउट नोटिस भी है जारीशिवपुरी पुलिस ने बताया कि इस संबंध में शिवपुरी पुलिस को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी। हरमीत पठानमाजरा पिछले छह महीने से फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था। बताया जाता है कि वह ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए पांच दिन पहले ही भारत लौटे थे। पटियाला पुलिस ने शिवपुरी जिले में सुनियोजित ऑपरेशन के बाद उन्हें पकड़ा। विधायक को उस समय दबोचा गया, जब वह ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आने वाले बायपास हाईवे से गुजर रहे थे।
गौरतलब है कि शिवपुरी पुलिस को इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है। एसपी ने कहा है कि हमें जानकारी नहीं दी गई है। पटियाला पुलिस ने कार्रवाई की है।
