Stock Market : औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, 900 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में 270 अंकों की गिरावट
भारतीय शेयर मार्केट में करोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। बीएसई का सेंसेक्स 946 अंक टूटकर 74,322 के स्तर पर आ गया, जबकि एनएसई के बेंचमार्क निफ्टी 50 में 270 अंकों की गिरावट दर्ज हुई और यह 23,035 के स्तर पर बंद हुआ। आज सुबह शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 389 अंक की गिरावट के साथ 74,883 पर खुला। वहीं, निफ्टी 50 ने 132 अंकों की कमी के साथ 23,173 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। अमेरिकी और ईरानी तनाव के बढ़ने से निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है। इस बीच, भारतीय रुपया पहली बार 94 प्रति अमेरिकी डॉलर के पार चला गया।
