महाराष्ट्र: अहिल्यानगर में रामनवमी जुलूस पर पथराव, कई घायल, 10-12 लोगों पर FIR
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में राम नवमी के जुलूस पर पथराव की घटना सामने आई है, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया. एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
