खुद को आग लगाकर अक्षय कुमार ने किया खतरनाक रैंप वॉक…Video Viral

बॉलीवुड के मिस्टर कुमार के नाम से मशहूर एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में मुंबई के एक कंसर्ट में शामिल हुए. इस दौरान खिलाड़ी कुमार का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. उन्होंने रैंप वाक की. मगर ये कोई मामुली रैंप वॉक नहीं थी. सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें अक्षय आग में लिपटे हैं और रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं. वायरल हो रही फोटोज और वीडियो में वे बड़े कूल अंदाज में रैंप वाक कर रहे हैं. वे आग से लिपटे हुए हैं और उनका पूरा बदन जल रहा है. इसके बावजूद भी वे जिस सहजता के साथ वे रेड कार्पेट पर चल रहे हैं वो ये दर्शाता है कि अक्षय बॉलीवुड के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं.

https://www.instagram.com/p/Buo0AkJgCmt/?utm_source=ig_embed&ig_rid=502fc84c-bd87-4464-8686-5b8b9805963b