डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने पर लोकसभा में हंगामा, वित्त मंत्री निर्मला बोलीं- भारतीय रुपया बेहतर प्रदर्शन कर रहा

लोकसभा में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरते वैल्यू को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। इसपर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय रुपया अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है। हमारा फिस्कल डेफिसिट कंट्रोल में है। विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत है। उन्होंने कहा विपक्ष का देश की कृषि और लोगों की मेहनत को कमतर दिखाना सही नहीं है। जरूरी है कि हम लोगों की मेहनत के साथ खड़े रहें। देश और जनता की मेहनत को कमजोर बताना गलत सोच है। वहीं, यूपी के आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनता है, लेकिन रुपए की वैल्यू में लगातार गिरावट से उनकी लोकप्रियता घट रही है। इस पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि दो महीने पहले हुए एक ग्लोबल सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता दुनिया के सभी नेताओं से ज्यादा रही। विपक्ष के हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि जब जवाब दिया जा रहा हो, तो उसे सुनना चाहिए।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा सराकर ने इसी सदन में वचन दिया था कि हम 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म कर देंगे। आज गृह मंत्री अमित शाह इसका जवाब देंगे।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले कई बार कह चुके हैं कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना है।

लोकसभा में इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) बिल पर जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इसपर 40 सदस्यों ने अपनी बात रखी है। हम यह बिल भारत में दिवाला प्रक्रिया के ढांचे को मजबूत करने के लिए ला रहे हैं। 2016 से अब तक के अनुभवों को इस बिल में शामिल किया गया है।

लोकसभा में भारतीय रुपए को लेकर हंगामा हुआ। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल ईस्ट संकट के बीच रुपए और अर्थव्यवस्था का बचाव करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था मजबूत है, हमारा फिस्कल डेफिसिट नियंत्रण में है। विदेशी मुद्रा भंडार अच्छा है। भारतीय रुपया अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले बेहतर कर रहा है। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग और वित्तीय नियमों से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया।