Share Market : सेंसेक्स में 1900, निफ्टी में 572 अकों की उछाल, डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत

भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। वैश्विक बाजारों में आई तेजी और पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-ईरान संघर्ष के जल्द खत्म होने की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,899.53 अंक बढ़कर 73,847.08 पर पहुंचा; निफ्टी 572.55 अंक बढ़कर 22,903.95 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे बढ़कर 94.70 पर पहुंच गया।