Gold Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जाने ताजा भाव
सोना-चांदी के बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों में हलचल मच गई है। जहां एक तरफ सोने की कीमतों में गिरावट आई है, वहीं चांदी के दाम में तो भारी टूट दर्ज की गई है। शादी के सीजन से पहले आई इस गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में भी देखा जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹3,333 की गिरावट के साथ ₹1,50,375 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं चांदी की कीमत में ₹13,037 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद इसका भाव ₹2,30,464 प्रति किलोग्राम रह गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने का भाव करीब 4,695.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जो बाजार में कमजोरी का संकेत दे रहा है।
22 कैरेट सोना: लगभग ₹1,37,800 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: करीब ₹1,12,700 प्रति 10 ग्राम
