उद्धाटन के बाद चिनाब ब्रिज पर हाथ में तिरंगा लेकर निकले PM मोदी..कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं जहां उन्होंने चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया. थोड़ी देर में प्रधानमंत्री कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. चिनाब पुल, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज, कश्मीर घाटी को पूरे भारत से हर मौसम में रेल संपर्क प्रदान करेगा और कटरा-श्रीनगर यात्रा का समय कम करेगा. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये प्रधानमंत्री का कश्मीर का पहला दौरा है. यहां वह 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने आए हैं. इस पहल से कनेक्टिविटी में सुधार होगा और कहा गया कि ‘दिल की दूरी और दिल्ली की दूरी कम होगी’. इस दौरे से क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. प्रधानमंत्री चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का उद्घाटन किया. यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके अंतर्गत निर्मित यह पुल कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ेगा, यात्रा का समय घटाकर लगभग 3 घंटे कर देगा और क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले केबल रेल पुल – अंजी पुल का उद्घाटन किया. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस दौरान मौजदू रहे.