एक्टर रणदीप हुड्डा की मां की फिल्मों में एंट्री, पहली मूवी में निभाया दादी का किरदार
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की मां आशा हुड्डा भी अब फिल्मों में नजर आई है। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने दादी का किरदार निभाया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मां और पूरी टीम को फिल्म के लिए बधाई दी। मजाकिया लहजे में उन्होंने लिखा…जिब मां के रोल का टेम था, टेम ना मिल्या, तै ईब सीधा दादी का। आशा हुड्डा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले ये रोल मिला था।
आशा हुड्डा पॉलिटिक्स में भी एक्टिव है। बीजेपी में वे हरियाणा महिला मोर्चा की जनरल सेकेट्री रह चुकी हैं। 2 बार बीजेपी से ही विधानसभा चुनाव की दावेदारी भी कर चुकी हैं।
आशा हुड्डा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले सोनीपत की रहने वाली फिल्म क्रिएटर गीतू परी ने उन्हें फिल्म में रोल के लिए कॉल किया था। गीतू ने उन्होंने ‘सांगी फिल्म’ में उनके किरदार के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने फिल्म में एक दादी का रोल निभाया। आशा ने बताया कि जींद और आसपास के एरिया में उनके किरदार की शूटिंग हुई। एक-दो दिन में ही उनके हिस्से की शूटिंग पूरी हो गई। उन्होंने बताया कि हरियाणा की संस्कृति को सिनेमा पर दिखाने के लिए ही उन्होंने यह रोल साइन किया। आशा ने आगे बताया कि करीब डेढ़ साल पहले वह जींद में शूटिंग पूरी की थी। शूटिंग के बाद जब मैं घर लौटी तो रणदीप को इसके बारे में बताया। एक्टिंग की बात सुनकर रणदीप काफी देर तक हंसता रहा। बोलने लगा कि मां, दादी का रोल कर रही है। पहली बार हरियाणवी फिल्म में इंडस्ट्री से अपनी शुरुआत करने वाली आशा हुड्डा ने कहा है कि उनका यह पहला प्रोजेक्ट बहुत बेहतरीन रहा और काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा है। आगे भी जब उन्हें मौका मिलेगा, तो वह लगातार किरदार करेंगी। आशा बताती हैं कि अपने स्ट्रगल टाइम से निकाल कर जब रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड में जगह बनाई, उसके बाद कभी-कभी मजाक में रणदीप से कहती थी कि कभी मां का रोल मिले तो मुझे भी कास्ट करना।

फिल्म की क्रिएटर गीतू परी का कहना है कि ‘सांगी’ फिल्म में एक कलाकार के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। जिसमें लीड रोल साक्षी दलाल ने निभाया है। फिल्म कई बार लव ट्राइएंगल पर भी चली जाती है। उन्होंने बताया कि आशा हुड्डा का दादी का किरदार सभी कोस्टार को भी खूब पसंद आया।
