रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य , 5 और 6 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द, देखें सूची
रायपुर रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा. रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण 5 अप्रैल 2026 को मेमू समेत कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी.
रद्द रहने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 68728 रायपुर-बिलासपुर
ट्रेन नंबर 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
ट्रेन नंबर 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर
ट्रेन नंबर 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
ट्रेन नंबर 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर
ये सभी ट्रेनें 5 अप्रैल को रद्द रहेगी, जबकि 6 अप्रैल को ट्रेन नंबर 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर भी रद्द रहने वाली है.
ट्रेन नंबर 68701 पैसेंजर ट्रेन नंबर 68703 रायपुर-दुर्ग ट्रेन नंबर 68702 और ट्रेन नंबर 68704 दुर्ग-रायपुर मेमू भी रद्द रहेंगी. ट्रेन नंबर 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में समाप्त होगी और आगे रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से चलेगी और गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी. इसके अलावा ट्रेन नंबर 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 4 अप्रैल को महासमुंद में समाप्त होगी और ट्रेन नंबर 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 5 अप्रैल को महासमुंद से शुरू होगी. रेल प्रशासन ने इस असुविधा के लिए खेद जताया.
