राजनांदगांव : जिला कांग्रेस कमेटी की सूची जारी, जानें किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली

राजनांदगांव में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की सूची जारी की गई है,शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था,जिसकी घोषणा की गई हैं,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में नई टीम की जिम्मेदारी सौंप हैं,जिसमें कई पदाधिकारी की नियुक्ति की गई हैं। कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकारिणी की सूची जारी की हैं,इस कार्यकारिणी में कई वरिष्ठ कांग्रेसियों को भी जगह दी गई हैं,कार्यकारिणी में राकेश जोशी को कोषाध्यक्ष,दौलत सिंह चंदेल को उपाध्यक्ष,देवेंद्र सिंह गरचा को उपाध्यक्ष,शारदा तिवारी को उपाध्यक्ष,इसी तरीके से कुल सात उपाध्यक्ष की कार्यकारिणी घोषित की गई हैं,इसके साथ ही अशोक पंजवानी महामंत्री,सूर्यकांत जैन महामंत्री,महेश यादव महामंत्री के साथ ही,नरेश साहू सचिव,परवेज शरीफ सचिव,शरद खंडेवाला सचिव के साथ ही,मामराज अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य,रमेश पांडे को कार्यकारिणी सदस्य,सुजीत दत्ता को कार्यकारिणी सदस्य के साथ ही कई नाम की कार्यकारिणी घोषित की गई है और वरिष्ठ कांग्रेसियों को भी इस सूची में जगह दिया गया हैं।

कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद कार्यकारिणी में जगह मिले सदस्यों में खुशी की लहर हैं,इसके साथ ही आगामी समय में कांग्रेस मजबूती के साथ कार्य करने के लिए तैयार हैं,इस सूची में कई सदस्यों को शामिल किया गया हैं,जो शहर जिला कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर आगामी कार्य योजना पर कार्य करेंगे।