CG NEWS: एमसीबी को बड़ी सौगात.. अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा, फिजियोथेरेपी कॉलेज शुरू
छत्तीसगढ : एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में फिजियोथेरेपी कॉलेज निर्माण की शुरुआत कर दी गई है। आमाखेरवा ग्राउंड में भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। करीब 1393.71 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह कॉलेज जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगा। इस कॉलेज के बनने से अब स्थानीय युवाओं को फिजियोथेरेपी की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण और इलाज की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
