महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने रचाई इंजीनियर युवती से शादी, जानिए कैसे बसाई गृहस्थी
महाकुंभ में धूम मचाने वाले आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने फरवरी महीनें में शादी में कर्नाटक की इंजीनियर के शादी कर ली थी। शादी के बाद वो पहली बार देखे गए है। अभय की पत्नी का नाम प्रतीका है। दोनों ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर हिमाचल के अघंजर महादेव मंदिर में जाकर शादी की थी। इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज की। अभय सिंह की शादी का खुलासा तब हुआ जब वो अपनी पत्नी के साथ अपने पिता के चैंबर में पहुंचे। बता दें कि अभय सिंह के पिता एक वकील हैं।
अभय सिंह की पत्नी का नाम प्रतीका है और वो कर्नाटक की रहनी वाली हैं। आईआईटी बाबा की पत्नी भी एक इंजीनियर हैं। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में प्रतीका ने बताया कि उनकी अभय सिंह से एक साल पहले मुलाकात हुई थी। मुझे इनका नेचर बहुत पसंद आया। फिर हम दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। हम अपने सास-ससुर से मिलने के लिए झज्जर आए है। हम आगे सनातन यूनिवर्सिटी बनाने का विचार कर रहे हैं।
ऐसे छिपाने वाली कोई बात नहीं थी। हम दोनों अपनी जिंदगी से खुश हैं। फिलहाल सादगी से रह रहे हैं।
आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई हरियाणा में पूरी की है। 12वीं के बाद उन्होंने आईआईटी जेईई की तैयारी की। साल 2008 में अभय सिंह ने आईआईटी जेईई में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 731 हासिल की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी बॉम्बे के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया था। कनाडा में एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी में काम किया। लॉकडाउन लगने के बाद वो भारत लौट आए। दावा किया गया कि वो 35 लाख रुपए की सालाना की सैलरी छोड़कर चले आए थे। उनके पिता कर्ण सिंह वकील और मां गृहिणी हैं।
महाकुंभ शुरू होने से पहले तक अभय सिंह गुमनाम जिंदगी जी रहे थे। महाकुंभ में जूना अखाड़ा से जुड़े रहने के कारण अभय सिंह को मीडिया तक अपनी बात रखने में ज्यादा समय नहीं लगा। जब अभय सिंह ने आईआईटी से पढ़ाई करने और लाखों का पैकेज छोड़कर साधु बनने की बात बताई तो देखते ही देखते वो सुर्खियों में आ गए थे। साथ ही उन्हें IIT बाबा के नाम से एक नई पहचान मिल गई। मीडिया से घिरे रहने वाले आईआईटी बाबा ने अपने इंटरव्यू में कई ऐसे बयान दिए, जिसकी वजह से वो चर्चाओं में आ गए। एक दिन ऐसा भी हुए की उन्हें अपने अखाड़े से भी निकाल दिया गया।
प्रयागराज महाकुंभा में फेमस हुई माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा ने भी हाल ही शादी रचाई थी। उसने केरल के मंदिर में मुस्लिम प्रेमी फरमान खान के साथ विवाह किया था। दोनों की शादी पर काफी बवाल हुआ और लव जिहाद के आरोप लगे। मोनालिसा के घरवालों ने इसका विरोध किया। अभी यह विवाद शांत नहीं हुआ है।
