बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू ट्रेन, कोरबा-रायगढ़ का भी सफर होगा आसान
छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रोजाना मेमू ट्रेन से सफर करने वालों को फिर से इसका लाभ मिल सकेगा। अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा था जिसके कारण से कई मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया था या फिर आंशिक रूप से निरस्त किया गया था। अब इनको चरणबद्ध तरीके से फिर से बहाल किया जा रहा है। रेलवे के इस फैसले से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सबसे ज्यादा राहत उन लोगों को मिलेगी जो लोग रोजाना इन ट्रेनों पर सफर करते थे। रेलवे प्रशासन ने यह फैसला यात्रियों को रही मुश्किलों को देखते हुए लिया है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन को सात अप्रैल तक के लिए बहाल किया गया है। नौकरीपेशा, छोटे कारोबारी और छात्रों को इस फैसले से फायदा होगा।
68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू भी इस अवधि में अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी।
68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू तीन से छह अप्रैल तक बहाल रहेगी।
68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन सात अप्रैल तक बहाल रहेगी।
68732 बिलासपुर-कोरबा और 68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू ट्रेनों को भी बहाल रहेगी।
68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू और 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू को भी सात अप्रैल तक के लिए फिर से बहाल किया गया है। 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर और 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर ट्रेन भी सात अप्रैल तक संचालित होंगी। इन ट्रेनों के संचालन से आम लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में छोटे व्यापारी, नौकरीपेशा और छात्र सफर करते हैं।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समयानुसार चलेंगी। ट्रेनों का जो समय पहले थे उसी समय पर ट्रेनें रवाना होंगी और गंतव्य स्टेशन पर पहुंचेंगी। नॉन-इंटरलॉकिंग का काम पूरा होने के बाद फिर से संचालन का फैसला लिया गया है।
