223 करोड़ का रिसाली निगम का बजट पेश, सदन में भिड़े पक्ष और विपक्ष
दुर्ग: रिसाली नगर निगम में महापौर शशि सिन्हा ने वित्तीय वर्ष 2026 टू 27 के लिए अपना अंतिम बजट पेश किया. इस बजट का कुल आकार 223 करोड़ 51 लाख रखा गया है, जिसमें अनुमानित व्यय 223 करोड़ 38 लाख 92 हजार है. इस प्रकार निगम ने 12 लाख 8 हजार रुपए के लाभ का बजट प्रस्तुत किया है. रिसाली नगर निगम का बजट पेश होते ही सदन में शिक्षा उपकर को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला. महापौर शशि सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम क्षेत्र में शासकीय स्कूलों की अनुपस्थिति के बावजूद शिक्षा उपकर लिया जाना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई कराई जाएगी. बजट में शहर के विकास के लिए कुछ प्रमुख घोषणाएं भी की गई हैं. बजट में पाइपलाइन विस्तार के लिए 2 करोड़ 40 लाख का प्रावधान रखा गया है. वहीं महिला स्व-सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिन बहनों को हर महीने 1500 से 2000 रुपए मानदेय देने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है.
नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र कुमार साहू ने इस बजट को पूरी तरह विफल करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 4 वर्षों में निगम ने जनता को केवल विकास के नाम पर गुमराह किया है और वार्ड 1 से 40 तक कोई ठोस काम नहीं हुआ. नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि शिक्षा उपकर की राशि का गलत उपयोग किया गया है, जबकि इसका इस्तेमाल केवल स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं के लिए होना चाहिए था.
दुर्ग जिले कारिसाली नगर निगम भिलाई क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के प्रबंधन के लिए एक प्रमुख सरकारी निकाय है. निगम नागरिकों के लिए पानी, सड़क, और स्वच्छता जैसी सुविधाएं प्रदान करता है और इनके लिए मकान कर (Property Tax) और अन्य कर वसूलता है. नागरिकों की समस्याओं के लिए एम्बुलेंस (102, 108), पुलिस कंट्रोल रूम (100), और बिजली विभाग (1912) जैसी आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं.
