Gold-Silver Rate Today : सोने के दाम में उछाल, 1.50 लाख के पार पहुंचा, चांदी भी चमकी

भारतीय सराफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। बुधवार सुबह सोने के दाम में ₹3980 प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है, जिसके बाद सोने के भाव ₹1,53,530 पहुंच गए हैं। वहीं चांदी के दाम में ₹10000 प्रति किलो की बढ़त आई है जिसके बाद चांदी ₹2.60 लाख पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले मंगलवार (7 अप्रैल 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,49,990 और चांदी का रेट ₹2,50,000 पर बंद हुआ था।

18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। इसका अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में उपयोग होता है। 20 कैरेट पर सोने पर 833 लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है।