70 साल के शेख ने की 19 की लड़की से शादी, तोहफे में दी करोड़ों की कार
उम्र का फर्क हो या ना हो, अमीरी और लग्जरी के आगे सब कुछ फीका पड़ जाता है. सऊदी अरब में हुए एक वेडिंग का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस शादी में दूल्हा और दुल्हन के बीच उम्र के फासले ने जितना लोगों को हैरान किया है, उतना ही वेडिंग गिफ्ट्स की लिस्ट ने भी. एक 70 साल के अमीर शेख ने 19 साल की जवान लड़की से शादी कर ली है. शादी के बाद शेख ने अपनी नई बेगम को इतने भारी-भरकम तोहफे दिए हैं कि पूरी दुनिया हैरान है. लोग इस शादी को पैसे की वजह से मुकम्मल बता रहे हैं. इसकी खूब चर्चा हो रही है.
शादी के तुरंत बाद शेख ने अपनी दुल्हन को एक नई रॉल्स रॉयस लग्जरी कार गिफ्ट की. इसके अलावा उन्होंने करीब 5 किलो सोने की ईंटें भी तोहफे में दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में दुल्हन बेहद खुश नजर आ रही है. शेख और उनकी जवान बेगम साथ में खड़े नजर आए. शादी का पूरा आयोजन फिल्मी स्टाइल में हुआ. मेहमानों की भारी भीड़ थी और हर तरफ लग्जरी का माहौल था. शेख ने अपनी नई पत्नी को “जिंदगी भर लग्जरी में रखने” का वादा किया है.
दुल्हन की उम्र सिर्फ 19 साल है, जबकि शेख 70 साल के है. उम्र का यह फर्क होने के बावजूद दुल्हन किसी शिकायत में नहीं दिख रही. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुल्हन मुस्कुराते हुए दिख रही है. उसके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. कई लोगों का मानना है कि इतने भारी तोहफों और लग्जरी लाइफस्टाइल ने दुल्हन को पूरी तरह संतुष्ट कर दिया है. शेख ने अपनी पत्नी को ना सिर्फ महंगी कार दी, बल्कि सोने की भारी मात्रा भी तोहफे में दी, जो कई करोड़ रुपये की है. सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जहां कुछ लोग शेख की उदारता की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उम्र के फर्क पर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “70 साल का शेख और 19 साल की दुल्हन… लेकिन 5 किलो सोना और रॉल्स रॉयस देखकर कोई शिकायत नहीं करेगी.” दूसरे ने मजाक में कहा, “अब समझ आया, अमीरी में उम्र मायने नहीं रखती.” सऊदी अरब में ऐसी शादियां आम बात है. बड़ी उम्र के बावजूद अमीर लोग अपनी पसंद की जवान लड़कियों से शादी करते हैं और उन्हें राजसी जिंदगी देते हैं. इस मामले में भी शेख ने अपनी जवान बेगम को इतनी लग्जरी दी कि वह पूरी तरह खुश दिख रही है.
