Share Market Today: सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी फिर 23,900 के पार
भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों भरा रहा। पिछले दिन की भारी गिरावट के बाद, आज बाजार ने शानदार वापसी की है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई क्योंकि बाजार खुलते ही हरे निशान पर कारोबार करने लगा। आज के कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 521.60 अंक की तेजी के साथ 77,153.25 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 170.90 अंकों की बढ़त लेकर 23,946.00 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बैंक निफ्टी में भी आज जबरदस्त तेजी देखी गई और यह 718.70 अंक चढ़कर 55,540.40 पर पहुंच गया। मिडकैप और फिन निफ्टी इंडेक्स भी मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
