Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के दामों में बदलाव, चांदी 5000 महंगी
सोने और चांदी के दामों में शुक्रवार के दिन तेजी देखने को मिली है. जहां गोल्ड आज महंगा हुआ है. जबकि चांदी के दामों में भी एक दिन गिरावट के बाद शुक्रवार में तेजी देखने को मिली है. गोल्ड और सिल्वर और दोनों में आज महंगाई आई है. 22 कैरेट में 1 ग्राम की कीमत 14,075 रुपए है. एक दिन पहले की कीमत 13,935 रुपए थी. यानि दामों में आज के दिन 140 रुपए का इजाफा हुआ है. गोल्ड में 24 कैरेट के दामों की बात की जाए तो 1 ग्राम की कीमत 14,779 रुपए है. कल की कीमत 14,632 रुपए थी. यानि दामों में 147 रुपए का इजाफा हुआ है. इसी तरह से 8 ग्राम सोने की कीमत 1,18,232 रुपए है. कल के दाम 1,17,056 रुपए थी. यानि दामों में 1,176 रुपए का इजाफा हुआ है. वहीं 24 कैरेट में 10 ग्राम की कीमत 1,47,790 रुपए है. एक दिन पहले की कीमत 1,46,320 रुपए थी. यानि दामों में 1,470 रुपए बढ़े हैं.
चांदी के दामों में भी तेजी देखी जा रही है. सराफा बाजारों में 10 अप्रैल के दिन 1 ग्राम चांदी की कीमत 265 रुपए है. गुरुवार के दिन यह कीमत 260 रुपए थी. यानि दामों में आज के दिन 5 रुपए का इजाफा हुआ है. चांदी के दामों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उछाल देखा जा रहा है. सराफा बाजारों में 1 किलो चांदी की कीमत आज के दिन 2,65,000 रुपए है. कल की कीमत 2,60,000 रुपए थी. यानि दामों में आज के दिन 5,000 रुपए का इजाफा हुआ है.
