सलमान के कंधे पर शख्स ने अचानक हाथ रख दिया, सिक्योरिटी हो गई अलर्ट, तुरंत हटाया

सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जैसे ही एक शख्स ने उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की, उनकी सिक्योरिटी टीम तुरंत अलर्ट हो गई। दरअसल, वीडियो में जब सलमान खान जामनगर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे, वह भीड़ के बीच एक बच्चे के साथ पोज देते दिख रहे हैं। इसी दौरान एक शख्स उनके करीब आता है और कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता है। तभी सलमान की सिक्योरिटी टीम तुरंत अलर्ट हो जाती है और उस शख्स को पीछे हटा देती है। इस बीच सलमान भी उस शख्स की ओर देखते हैं और बच्चे के साथ खड़े रहते हैं। साथ ही वे सुरक्षा टीम को शांत रहने का इशारा भी करते हैं।

 

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज जन्मदिन है। सलमान खान ने अनंत के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “सबसे निस्वार्थ, सबसे दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा, मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

अनंत के लिए एक और पोस्ट में सलमान ने लिखा, “ये बात सुन लो, अगर याददाश्त कमजोर है तो लिख लो… ये आदमी देश को भी आगे ले जाएगा। मेरे छोटे भाई अनंत लंबी उम्र जिएं… दिल और दिमाग से असली अंबानी अनंत अंबानी… एकदम साफ दिल वाला इंसान।”