Gold Silver Price Today : हफ्ते भर में ₹13000 महंगी हुई चांदी, सोना भी ₹3500 चढ़ा, जानिए ताजा भाव

सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बीते एक हफ्ते में जहां चांदी करीब ₹13,000 प्रति किलो महंगी हो गई, वहीं सोने के दाम में भी करीब ₹3,000-₹3,500 का उछाल आया है। निवेशकों के बीच बढ़ती खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों ने इन कीमती धातुओं को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹1,52,690 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले हफ्ते के मुकाबले करीब ₹3,000 से ज्यादा की तेजी दर्शाता है। वहीं चांदी ₹2,43,274 प्रति किलो पर पहुंच गई, जिसमें लगभग ₹13,000 का बड़ा उछाल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही रुझान रहा।