CG NEWS : ड्रोन पायलट और सुरक्षा जवानों के 130 पदों पर भर्ती, फटाफट कर लें तैयारी

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी और औद्योगिक क्षेत्र में करियर बनाने का एक बड़ा मौका सामने आया है। जीडीएक्स (GDX) ग्रुप ग्रेटर नोएडा और भारत सरकार के पसारा (PSARA) एक्ट के तहत विशेष भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) में होगा। इस कैंप के माध्यम से सुरक्षा जवान, ड्रोन पायलट और सुपरवाइजर जैसे कुल 150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

भर्ती शिविर का शेड्यूल
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) गौरेला के सहयोग से दो अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे:

13 अप्रैल 2026: शासकीय आईटीआई, मरवाही।
15 अप्रैल 2026: शासकीय आईटीआई, गौरेला।
समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।

 

पद का नाम कुल पद योग्यता आयु सीमा शारीरिक मापदंड
सुरक्षा जवान 100 10वीं पास 18 – 40 वर्ष ऊँचाई: 168 सेमी, वजन: 52-96 किलो
ड्रोन पायलट 20 10वीं पास 18 – 40 वर्ष ऊँचाई: 168 सेमी, वजन: 52-96 किलो
सुपरवाइजर/कंप्यूटर ऑपरेटर 30 स्नातक + कंप्यूटर ज्ञान 22 – 40 वर्ष ऊँचाई: 170 सेमी, वजन: 55-96 किलो

यह भर्ती शिविर केवल स्थानीय युवाओं के लिए नहीं है, बल्कि दूसरे जिलों के इच्छुक अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को ग्रेटर नोएडा स्थित NIMT कैंपस (परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास) में 15 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें मध्यप्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में नियुक्ति दी जाएगी।

मिलेंगे ये लाभ
मासिक वेतन: ₹15,000 से ₹25,000 तक
स्थायी नौकरी (58 वर्ष तक सेवा का अवसर)
PF, पेंशन और जीवन बीमा सुविधा
फैमिली मेडिकल सुविधा
वार्षिक वेतन वृद्धि और प्रमोशन
लोन सुविधा
ड्यूटी के दौरान रियायती दर पर रहने और खाने की सुविधा
संपर्क जानकारी
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

+91-9311947932
+91-9667989993