Gold Silver Price Today : सोने-चांदी को झटका, भाव में भारी गिरावट
सोने और चांदी की कीमत में सोमवार को शुरुआती रुझानों में गिरावट दर्ज की गई। वायदा बाजार में दोनों ही बहुमूल्य धातुओं के दाम लुढ़क गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में सोने का भाव 5 जून 2026 की डिलीवरी अनुबंध के लिए बीते सत्र के मुकाबले 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,686 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लुढ़क गया। इसी समय, चांदी की वायदा कीमत भी 5 मई 2026 की डिलीवरी अनुबंध के लिए 2.10 प्रतिशत घटकर ₹2,38,163 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
