Share Market : शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1,300 अंक उछला, निफ्टी 400 अंक चढ़ा

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 1,300 अंक से अधिक तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स करीब 400 अंक चढ़ा है। 9.16 बजे सेंसेक्स 1318 अंक यानी 1.72 फीसदी तेजी के साथ 78,166.50 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 381.70 अंक यानी 1.6% तेजी के साथ 24,224.35 अंक पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91% की गिरावट के साथ 76,847.57 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 207.95 अंक यानी 0.86% लुढ़ककर 23,842.65 अंक पर आ गया था।

इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.25 लाख करोड़ रुपये बढ़कर ₹457.73 लाख करोड़ पहुंच गया। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर आज तेजी के साथ खुले।