Gold Silver Price Today : चांदी ₹2,800 उछली, सोने में मामूली गिरावट, जाने ताजा भाव

सोने की कीमत मे आज मामूली गिरावट आई है जबकि चांदी की कीमत में तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 250 रुपये की मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। चांदी में 2,800 रुपये से ज्यादा तेजी आई। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,54,817 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,54,757 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 413 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,404 रुपये तक नीचे और 1,54,855 रुपये तक हाई गया। सुबह 10.00 बजे यह 67 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,750 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,52,750 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,54,343 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,867 रुपये की तेजी के साथ 2,55,617 रुपये तक गई। सुबह 10 बजे यह 979 रुपये की तेजी के साथ 2,53,729 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर सराफा बाजार बंद रहे। इस बीच गुड रिटर्न के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1420 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 1,55,350 रुपये पर है। 22 कैरेट में 1300 रुपये और 18 कैरेट में 1060 रुपये की तेजी आई है। चांदी 15,000 रुपये की तेजी के साथ 2,70,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही है।