ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज स्ट्रेट, बोला- अमेरिका ने वादा तोड़ा…

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा बंद कर दिया है. ईरानी सेना ने इस समुद्री रास्ते पर फिर से कड़ा पहरा लागू कर दिया. ईरान के मिलिट्री कमांड ने एक बयान में कहा कि वाशिंगटन ने ईरान के बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों पर अपनी नेवल नाकाबंदी जारी रखकर अपना वादा तोड़ा है. बयान में कहा गया, “जब तक अमेरिका ईरान आने-जाने वाले सभी जहाजों के आने-जाने की आज़ादी बहाल नहीं कर देता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट में स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में रहेगी.”