इंडोनेशिया रेल हादसा.. जकार्ता से 25 किमी दूर आधी रात को भिड़ी दो ट्रेनें, हर तरफ मची चीख-पुकार

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ है. सोमवार देर रात बेकासी तिमुर स्टेशन के पास दो ट्रेनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई. सरकारी रेल कंपनी केएआई (KAI) के अनुसार यह टक्कर जकार्ता से लगभग 25 किलोमीटर दूर हुई है. अधिकारियों ने घटनास्थल पर पीड़ितों के मौजूद होने की पुष्टि की है, जिससे बड़े पैमाने पर हताहतों की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. घायलों को निकालने के लिए बचाव दल मौके पर तैनात हैं, हालांकि अभी तक मृतकों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है. स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं