‘फोटो खिंचवाने के पैसे लूंगा’, वैभव सूर्यवंशी ने फैंस से की ये डिमांड, वीडियो VIRAL

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल 2026 में गरज रहा है. उनकी तूफानी बैटिंग के वीडियोज से सोशल मीडिया भरा पड़ा है. लेकिन इसी बीच वैभव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक एयरपोर्ट पर दो युवा फैंस के साथ मज़ाक कर रहे हैं. वह कह रहे हैं कि वह एक तस्वीर के लिए 100 रुपये चार्ज करेंगे. ये वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया है.

क्लिप में, दो बच्चे सोर्यवंशी के पास फोटो के लिए आते हैं. वह उन्हें मना नहीं करते, लेकिन कहते हैं कि वह मुफ्त में पोज़ नहीं देंगे. सूर्यवंशी ने कहा, भाई, मैं पैसे लेता हूं. मैं आपको अभी ईमानदारी से बता रहा हूं, भाई. मैं 100 रुपये लूंगा. इसके बाद फैंस 200 रुपये लेकर तस्वीर खिंचवाने के लिए वापस आते हैं, तब सोर्यवंशी मज़ाक खत्म करते हुए बताते हैं कि यह एक प्रैंक था. इसके बाद वह उनके साथ कुछ तस्वीरें खिंचवाते हैं.