ऑस्ट्रिया के ग्राज स्कूल में गोलीबारी में 11 लोंगो की मौत, मरने वालों में स्टूडेंट और टीचर शामिल

ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में आज मंगलवार सुबह एक हाई स्कूल में फायरिंग की घटना हुई। इसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शूटर ने दो कक्षाओं में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें ये मौतें हुई हैं। गोलीबारी का शिकार होने वालों में छात्र, टीचर और दूसरे लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि स्कूल में गोलीबारी की घटना के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। संदिग्ध हमलावर एक छात्र बताया जा रहा है, जिसने गोलीबारी के बाद खुद को भी मार डाला। उसकी लाश स्कूल के ही एक बाथरूम से मिली है।
ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय ने इस घटना पर अफसोस जताते हुए कहा है कि ग्रात्ज के फेडरल अपर सेकेंड्री स्कूल में हुए हमले में कई लोगों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले में अपनी कार्रवाई कर रही है। स्थानीय मीडिया ने मरने वालों की संख्या 11 बचाई है लेकिन मंत्रालय की ओर से मृतकों की संख्या के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गोलीबारी की इस वारदात को क्यों अंजाम दिया गया, इस बारे में भी अभी जानकारी नहीं दी गई है।