साउथ 24 परगना में भाजपा कैंडिडेट की कार में तोड़फोड़, हुगली में TMC-ISF कार्यकर्ताओं में मारपीट

पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 39.97% वोटिंग हो चुकी है। मतदान के लिए सुबह 5.30 बजे से ही लोग बूथों पर पहुंचने लगे थे। ज्यादातर बूथों पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी है। साउथ 24 परगना जिले में बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार ने कहा कि TMC के गुंड़ों उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई। नादिया के छपरा में BJP एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर लाठी-रॉड से हमले का आरोप लगाया। वहीं हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया। CRPF ने दो लोगों को हिरासत में लिया। हुगली जिले के खानकुल में बूथ पर नकली पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर TMC और ISF समर्थकों के बीच मारपीट हो गई।

2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।