यहां सरकार उठा रही है युवाओं के डेटिंग का खर्चा, हर महीने मिलते हैं इतने पैसे

जापान में घटती जनसंख्या अब एक गंभीर चिंता बन चुकी है। इसी चुनौती से निपटने के लिए सरकार ने एक अनोखी पहल शुरू की है, जिसके तहत युवाओं को डेटिंग ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। तेजी से बदलती दुनिया में जहां लोग करियर, आजादी और निजी स्पेस को प्राथमिकता दे रहे हैं, वहीं कुछ देश अब रिश्तों को बचाने के लिए नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। सोचिए अगर सरकार खुद आपको डेटिंग करने के लिए पैसे देने लगे तो? सुनने में अजीब जरूर है लेकिन यह हकीकत है। जापान में घटती जनसंख्या अब एक गंभीर चिंता बन चुकी है। इसी चुनौती से निपटने के लिए सरकार ने एक अनोखी पहल शुरू की है, जिसके तहत युवाओं को डेटिंग ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मकसद साफ है कि लोग एक-दूसरे से जुड़ें, रिश्ते बनाएं और आगे चलकर शादी व परिवार की ओर कदम बढ़ाएं।

इस दिशा में जापान के कोची प्रान्त ने ‘मीटिंग सपोर्ट प्रोजेक्ट ग्रांट’ नाम की योजना शुरू की है। इसके तहत अविवाहित युवाओं को डेटिंग प्लेटफॉर्म्स से जोड़ने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। सरकार चाहती है कि युवा डिजिटल माध्यम से एक-दूसरे को समझें और फिर वास्तविक जीवन में रिश्तों को आगे बढ़ाएं। दरअसल जापान में रिश्तों के प्रति उदासीनता लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ती महंगाई, बदलती लाइफस्टाइल और करियर को लेकर बढ़ती महत्वाकांक्षा ने युवाओं को शादी से दूर कर दिया है। कई लोग आर्थिक अस्थिरता के कारण परिवार शुरू करने से हिचक रहे हैं, जबकि कुछ बदलते सामाजिक नजरिए के चलते अकेले रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

इस योजना के तहत 20 से 39 साल के अविवाहित युवाओं को सालाना 20,000 येन (करीब 11,700 रुपये) तक की सब्सिडी दी जा रही है। यह राशि डेटिंग ऐप्स के रजिस्ट्रेशन और सब्सक्रिप्शन पर खर्च करने के लिए है, ताकि युवा बिना झिझक इन प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकें।