बंगाल: भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर हंगामा, ममता और शुभेंदु दोनों पहुंचे अंदर
पश्चिम बंगाल के वीवीआईपी सीट भवानीपुर में हंगामा हो रहा है. यहां 12 राउंड की काउंटिंग की एनाउंसमेंट रोक दी गई है.मतदान केंद्र के अंदर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी मौजूद हैं. दूसरी पार्टियों के एजेंट का आरोप है कि बीजेपी के एजेंट ने उन्हें बाहर निकाल दिया है. ममता ने भी कहा है कि उनके बहुत सारे एजेंट को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाल दिया गया है. चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक भवानीपुर सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी अभी पीछे चल रहे हैं. बता दें कि इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं.
ताजा अपडेट के अनुसार इस सीट पर ममता बनर्जी 13वें राउंड की काउंटिंग के बाद 5349 वोटों से आगे चल रही है. यहां कुल 20 राउंड की काउंटिंग होनी है. दूसरे नंबर पर बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी हैं. उन्हें अबतक कुल 41377 वोट मिल चुके हैं. ममता बनर्जी को 46726 वोट मिल चुके हैं.
ममता बनर्जी इस बार सिर्फ भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं. जबकि शुभेंदु अधिकारी दो सीटों भवानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव लड़ रहे हैं. नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी 14 राउंट की काउटिंग के बाद 4000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां उनका मुकाबला टीएमसी के पवित्र कर से है. पवित्र कर चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे.
