शाहरुख-दीपिका बीच पर रोमांटिक डांस करते दिखे, साउथ अफ्रीका में फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग जारी
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका में हैं। केप टाउन के एक बीच से शाहरुख और दीपिका का एक डांस सीक्वेंस शूट करते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों सनसेट के समय समुद्र किनारे रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख और दीपिका हल्के रंग के ब्रीजी आउटफिट्स पहने हुए हैं। वे एक-दूसरे की तरफ बढ़ते हुए अपनी कोरियोग्राफी पूरी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने इस डांस स्टेप को परफेक्ट बनाने के लिए दो-तीन बार टेक लिए।
हालांकि बीच का वह हिस्सा आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन फिर भी वहां शाहरुख को देखने के लिए भीड़ मौजूद रही। शाहरुख और दीपिका पिछले हफ्ते ही शूटिंग शुरू करने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंचे थे। उन्होंने इस शेड्यूल की शुरुआत एक गाने की शूटिंग के साथ की है। रिपोर्टस के मुताबिक यह गाना इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन का हो सकता है। शाहरुख को वहां अकेले कार चलाते हुए भी एक सीन शूट करते देखा गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म का एक बड़ा क्लाइमैक्स हिस्सा भी केप टाउन में ही शूट किया जाना है। फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसकी रिलीज के ठीक एक हफ्ते पहले हॉलीवुड की बड़ी फिल्में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ (Avengers: Doomsday) और ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ (Dune: Part Three) रिलीज हो रही हैं।
Camps Bay में SRK की “KING” की शूटिंग 📷
एक बार फिर बड़े पर्दे पर राज करने को तैयार बादशाह! 📷📷#SRK #KingMovie #ShahRukhKhan #Bollywood #FilmShoot
(Shah Rukh Khan, KING movie, Camps Bay shooting, Bollywood upcoming film, SRK new movie) pic.twitter.com/ij6hAdLydJ— PVK Original (@PvkOriginal) May 5, 2026
