दुबई के मरीना इलाके के एक टॉवर में लगी आग, वीडियो वायरल

दुबई के मरीना इलाके में एक निर्माणाधीन टॉवर में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और बड़ी दुर्घटना टल गई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। टना के तुरंत बाद दुबई सिविल डिफेंस की कई टीमें मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। आग की लपटों और धुएं का काला गुबार मीलों दूर से देखा जा सकता था। गनीमत यह रही कि दमकलकर्मियों ने समय रहते मोर्चा संभाला और आग को आसपास की इमारतों में फैलने से रोक दिया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है, लेकिन इमारत को काफी नुकसान पहुँचा है।